मध्य प्रदेश -महाराष्ट्र के बीच 20 मार्च से 31 मार्च तक बस सर्विस बंद
नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को भी सामने आए नए कोविड-19 मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर से कुल 35,871 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,74,605 पर पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में देश में 172 लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ा। अब तक महामारी से भारत में 1,59,216 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,52,364 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,63,025 है।
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा- 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की बात कही है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि 18 साल से कम उम्र और कुछ मेडिकल कंडीशन वालों को छोड़कर हमें सबके लिए कोरोना टीकाकरण शुरू कर देना चाहिए। केंद्र सरकार अगर रोक हटा दे तो हमारी सरकार 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगवा सकती है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रूप से 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी गई है: राज्य परिवहन प्राधिकरण, मध्य प्रदेश
कोरोना केस की वजह से महाराष्ट्र और एमपी के बीच 20 मार्च से 31 मार्च तक बस सर्विस बंद रहेगी। महाराष्ट्र में एक दिन सामने आए 25,833 नए कोरोना केस और 58 नई मौतें देशभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। गुरुवार (18 मार्च) को एक दिन में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25,833 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में 58 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 25,96,340 हो गई है।

पाठको की राय